फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sant Nirankari Mission launched cleaning campaign at Devika Ghat

Udhampur News: संत निरंकारी मिशन ने देविका घाट पर चलाया सफाई अभियान

Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission launched cleaning campaign at Devika Ghat
सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चला अभियान, संत निरंकारी मिशन के 250 सदस्यों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

उधमपुर। संत निरंकारी मिशन की उधमपुर शाखा ने ''स्वच्छ जल, स्वच्छ मन'' के तृतीय चरण में रविवार को शहर के देविका घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह कार्यक्रम सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक चला। इसमें संत निरंकारी मिशन उधमपुर के लगभग 250 सेवादल व संगत के सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा बिंडला, चम्पैड़ी, मजालता व चनूनता में भी जल स्रोतों पर यह अभियान चलाया गया।
देविका घाट पर चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया समेत शहर के कई गणमान्य व स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया। इस दौरान देविका की प्राचीन बावलियों की अच्छे तरीके से साफ-सफाई की गई, देविका परिसर में फली गंदगी को हटाया गया और जंगली खरपतवार को भी हटाकर दूर किया गया।
विज्ञापन


मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी दी कि संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने के लिए प्रोजेक्ट अमृत परियोजना के अंतर्गत ''स्वच्छ जल, स्वच्छ मन'' तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार 23 फरवरी 2025 को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित महाराज के पावन सानिध्य में यमुना नंदी के छठ घाट, आईटीओ, दिल्ली पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने जल की महता पर प्रकाश डालते हुए समझाया कि पानी अमृत समान है, जिसे प्रकृति ने हमें जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपहार के रूप में प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed