फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Sangurites outraged at removing speed breakers

स्पीड ब्रेकर हटाने पर भड़के संगूरवासी

विज्ञापन
Sangurites outraged at removing speed breakers
उधमपुर। नेशनल हाइवे अथारिटी की तरफ से संगूर इलाके में फोर लेन राजमार्ग पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर को हटाने के विरोध में स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने पार्षद जगदीश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष जताया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहले से संगूर चौक पर तेज रफ्तार में वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। स्पीड ब्रेकर हटने के बाद तो हादसे बढ़ जाएंगे। इसलिए अंडर पास और ओवरब्रिज बनाया जाए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे स्थानीय निवासियों ने पार्षद के नेतृत्व में नेशनल हाइवे अथारिटी के खिलाफ नारेबाजी की। जगदीश कुमार ने बताया कि संगूर चौक पर तकनीकी खामियों के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से कई लोग जान गंवा चुके हैं। स्पीड ब्रेकर होने पर लोगों के लिए राजमार्ग को पार करना थोड़ा आसान होता है। तेज रफ्तार में वाहन स्पीड ब्रेकर को देख कर रफ्तार को कम कर देते हैं। लेकिन बिना किसी कारण के ही नेशनल हाइवे अथारिटी अब स्पीड ब्रेकर को हटाने जा रही है। इसका सभी विरोध करते हैं। मौके पर ही स्पीड ब्रेकर को हटाने का काम बंद करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संगूर चौक को पार करना बड़ी चुनौती है। इससे संगूर के साथ चैरी स्वैल, कावा, विशाल इलाके साथ रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री भी परेशान होते हैं। इसलिए प्रदर्शन कर नेशनल हाइवे अथारिटी से मांग कर रहे हैं कि फोरलेन राजमार्ग को पार करने के लिए अंडर पास या ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए। स्पीड ब्रेकर को किसी भी कीमत पर भी हटने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed