फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Salute to the brave soldiers on Sacrifice Day

Udhampur News: बलिदान दिवस पर जांबाजों को किया नमन

Wed, 22 Oct 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Salute to the brave soldiers on Sacrifice Day
रियासी जिला पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिजन के प्रति व्यक्त की संवेदना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला पुलिस लाइन में बलिदान दिवस बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों जवानों और स्थानीय नागरिकों ने उन वीर शहीदों को नमन किया जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
कार्यक्रम के दौरान 21 अक्टूबर 1959 की उस ऐतिहासिक घटना को याद किया गया जब भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के उप पुलिस अधीक्षक करम सिंह अपने बीस सहयोगियों के साथ लद्दाख की हॉट स्प्रिंग चौकी पर गश्त के दौरान दुश्मन से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। समुद्र तल से लगभग 4681 मीटर ऊंचाई पर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए इन जवानों ने जो बलिदान दिया वह आज भी पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुलिस ने 1959 के वीर शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधिकारियों ने शहीदों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। देश हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल का हर जवान देश की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेगा। एसएसपी परमवीर सिंह, आईआरपी की पहली बटालियन की एसएसपी अनिता शर्मा, विधायक कुलदीप राज दुबे, बार एसोसिएशन के प्रधान पवन देव सिंह व पुलिस जिला प्रशासन स्थानीय गणमान्य लोगों ने बलिदान स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद बलिदान जवानों के परिजन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed