{"_id":"68643b1e3c1416d2b808caf1","slug":"sakshi-got-medal-katra-news-c-309-1-sjam1002-102059-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: धर्मनगरी की साक्षी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: धर्मनगरी की साक्षी ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
विज्ञापन
कटड़ा । धर्मनगरी की होनहार खिलाड़ी साक्षी देवी नेपाल में आयोजित आठवें एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर जिला रियासी का नाम रोशन किया है। सोहनलाल की सपुत्री साक्षी वार्ड नंबर सात की निवासी हैं।
29 जून को नेपाल के पोखरा में हुए मुकाबले में साक्षी देवी ने जयपुर राजस्थान की निधि को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप पोखरा में 27 से 29 जून तक आयोजित की गई। भारत के साथ श्रीलंका नेपाल, बंगला देश आदि के देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। साक्षी ने सीनियर केटागरी अंडर 46 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। अपनी इस उपलब्धि पर साक्षी ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का आभार व्यक्त किया।
साक्षी ताइक्वांडो को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड खेल परिसर में बीते तीन वर्षों से गहन प्रशिक्षण ले रही हैं। इससे पहले भी साक्षी कई राज्य स्तरीय के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण सहित कई पदक प्राप्त कर चुकी हैं। साक्षी ने कहा कि उनका लक्ष्य ओलिंपिक में भाग लेकर देश के लिए पदक हासिल करना है। उनकी इस उपलब्धि पर कटड़ा वासी गर्व महसूस कर रहे हैं।