{"_id":"68643ccbdae629fa3204922c","slug":"run-india-udhampur-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124818-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिले के कई क्षेत्रों में फिट इंडिया रन के तहत लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिले के कई क्षेत्रों में फिट इंडिया रन के तहत लगाई दौड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। फिट इंडिया मूवमेंट और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिट इंडिया रन की एक जिला-व्यापी शृंखला मंगलवार को आयोजित की। इसमें छात्रों, स्कूल कर्मचारियों, जेडपीइओ और स्थानीय निवासियों ने साथ भाग लिया।
दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागी ''फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज'' का नारा लगाकर भागे। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी से ईस्ट मांड तक 23 विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई जिसमें आठ लड़के और 15 लड़कियों ने भाग लिया। वहीं बबे में जेडपीईओ करतार सिंह की देखरेख में पीएम श्री सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल खून में भी फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया। जिसमें 55 लोगों ने भाग लिया जिसमें 25 पुरुष व 30 महिलाएं थी।
वहीं मजालता में भी फिट इंडिया रन का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं और कर्मचारियों ने भाग लिया। पंचैरी में जेडपीईओ विजय कुमार जंडियाल की देखरेख में दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें आठ पुरुष व सात महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
चिनैनी में जेडपीईओ ज्योति रानी के नेतृत्व में पीईएम और आरईके की सयायता से दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 15 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिनमें 2 पुरुष व 13 महिलाएं थी। कुलवंता प्रभारी जेडपीईओ मोहिंद्र कुमार के नेतृत्व में 52 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। जिसमें 33 पुरुष व 19 महिलाएं शामिल हुई। वहीं सुभाष स्टेडियम डीवाईएसएस कार्यालय टीम द्वारा छात्रों की भागीदारी के साथ एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया गया।