फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ruckus over putting seized street vendors in dirt vehicles

जब्त रेहड़ी-फड़ी को गंदगी वाले वाहनों में डालने पर बवाल

विज्ञापन
Ruckus over putting seized street vendors in dirt vehicles
उधमपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही रेहड़ी-फड़ियों के खिलाफ नगर परिषद की टीम की ओर से शुक्रवार को अभियान छेड़ा गया। इस दौरान जहां अवैध रेहड़ी-फड़ियों को कब्जे में लिया वहीं, उन्हें गंदगी वाले वाहनों में डालने पर कहासुनी भी हुई। फड़ी वालों का कहना है कि गंदगी वाले वाहनों में डालने से सामान खराब हो जाएगा, जिसे बेचना मुश्किल हो जाएगा। कई स्थानों से तीन टायर की रेहड़ियों को भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

अनलॉक के तहत बाजार में जब से दुकानें खुलने लगी है तब से रेहड़ी-फड़ियों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। हर सड़क व गली पर रेहड़ी-फड़ी लगा कर सामान बेचा जा रहा है। इससे जगह-जगह जाम लगने लगा है। लोगों के लिए तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। समस्या को देखते हुए नगर परिषद की तरफ से शुक्रवार को कार्रवाई की गई। टीम ने रामनगर चौक, कोर्ट रोड, गोल मार्केट व शहर के विभिन्न हिस्सों से रेहड़ियों को कब्जे में लिया। रेहड़ियों और फड़ियों को ले जाने के लिए नगर परिषद की टीम गंदगी उठाने वाला वाहन लेकर पहुंची थी। रेहड़ियों को सामान के साथ गंदगी उठाने वाले वाहन में डाला गया। फड़ियों के कपड़े भी गंदगी वाले वाहन में डाल दिए। फड़ियों पर काम करने वाली महिलाओं ने भी रोष प्रकट किया। कहा कि नगर परिषद की टीम को कार्रवाई नियम अनुसार करनी चाहिए ताकि वह जुर्माना देकर सामान को वापस ले सकें। कपड़े गंदगी उठाने वाले वाहन में गंदे हो गए हैं और उनका हजारों रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed