फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ropeway protest

Udhampur News: रोपवे पर बढ़ा जनआक्रोश, विधायक कार्यालय जाने से रोका तो धक्का-मुक्की

विज्ञापन
ropeway protest
- रघुनाथ मंदिर में बैठक के बाद संघर्ष समिति के साथ लोगों ने निकाली रैली, अंबिका चौक पर स्थिति हुई नाजुक
विज्ञापन

- उच्च स्तरीय समिति को निर्णय लेने के लिए दिया एक सप्ताह का समय, फिर होगा उग्र आंदोलन
कटड़ा। ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना के खिलाफ श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की रघुनाथ मंदिर में बैठक के बाद भारी जनआक्रोश सड़कों पर दिखा। विधायक कार्यालय की ओर जाने से रोकने पर पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थानीय लोग और छोटे व्यवसायी आजीविका छिनने के डर से प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे थे।
रविवार को संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बाजार से रैली निकाली और श्रीधर चौक की ओर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। लोगों ने पूरे रास्ते भाजपा और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रोपवे परियोजना के नाम पर गुमराह किया जा रहा है और लोगों को आपस में बांटा जा रहा है। स्थानीय हितों की अनदेखी हो रही है। इस दौरान लोगों को बांटना बंद करो, रोपवे नहीं चाहिए, भाजपा-विधायक जवाब दो जैसे नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए जब पुलिस ने श्रीधर चौक के पास प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान हल्की धक्का-मुक्की हुई, लेकिन गुस्साए लोग सड़कों पर दौड़ते हुए विधायक कार्यालय की ओर जाने का प्रयास करते रहे। उनका कहना था कि विधायक से पूछना है कि कौन से लोग चाहते हैं कि दो गंडोले कटड़ा से लगाए जाएं| स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर अंबिका चौक पर बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। काफी गहमागहमी के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा। संघर्ष समिति के सदस्यों ने साफ शब्दों में कहा कि उपराज्यपाल द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति को एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में ठोस जवाब या निर्णय सामने नहीं आया तो ऐसा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी प्रशासन ने कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुद्दा आस्था, आजीविका और भविष्य का
समिति का कहना है कि यह सिर्फ रोपवे का मुद्दा नहीं, बल्कि कटड़ा की आस्था, आजीविका और भविष्य का है। प्रदर्शन में ग्रामीण इलाकों से आए लोगों भी में जोश देखने को मिला। उनका कहना था कि अब आने वाले समय में सोच-समझकर वोट देंगे। जनभावनाओं की अनदेखी करने वालों को राजनीतिक रूप से इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। यहां समिति के अध्यक्ष बलिराम राणा, राजेश सदोत्रा, करण सिंह, प्रभात सिंह मंगली, सीनियर सिटीजन मोहन लाल, वरुण मगोत्रा, सोहन चंद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed