फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Roads of employment will open from possible in Udhampur

उधमपुर में मुमकिन से खुलेंगी रोजगार की राहें

विज्ञापन
Roads of employment will open from possible in Udhampur
उधमपुर। युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में सुविधा देने के लिए मुमकिन योजना शुरू हो गई है। मंगलवार को डीसी इंदु कंवल चिब ने जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र में योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत युवाओं को नए छोटे वाणिज्यिक वाहन की खरीदने में वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें परिवहन क्षेत्र में एक स्थायी रोजगार प्रदान करना है।
विज्ञापन

पहली जुलाई को जिला स्तरीय परिपालन समिति की ओर से मुमकिन योजना के तहत 30 मामलों को मंजूरी दी गई थी। योजना के शुभारंभ अवसर पर डीसी ने 10 लाभार्थियों को खरीदे गए वाहनों की चाबी प्रदान की। इनमें से 4 लाभार्थियों ने मुमकिन योजना के तहत अपनी अजीविका चलाने के लिए वाणिज्यिक वाहन खरीदे हैं। सबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत आवेदक को अपनी पसंद के किसी भी अनुमोदित मॉडल के किसी भी छोटे वाणिज्यिक वाहन को खरीदने की पूर्ण स्वतंत्रता है। मिशन यूथ वाहन की ऑन रोड कीमत के 10 प्रतिशत (जो भी कम हो) में से 80,000 रुपये की राशि अग्रिम सब्सिडी के रूप में प्रदान करेगा।
विज्ञापन

साथ ही वाहन निर्माता भी एक अग्रिम विशेष छूट प्रदान करेगा, जो सब्सिडी की राशि से कम नहीं होगी। बैंकिंग भागीदार बिना किसी सिक्योरिटी के खरीदे जाने वाले वाहन की ऑन-रोड कीमत के सौ प्रतिशत तक ऋण सुविधा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक रोजगार (नोडल अधिकारी) प्रद्युत गुप्ता, जेएंडके बैंक के कलस्टर हेड संजीव शर्मा व अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed