{"_id":"624c8e6861176662b27a9fae","slug":"road-open-udhampur-news-jmu2571873193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग-मढ़वा सड़क मार्ग वाहनों के लिए खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग-मढ़वा सड़क मार्ग वाहनों के लिए खुला
विज्ञापन
फोटो...जिला किश्तवाड़ के सिनथन टॉप पर बर्फ हटाने का काम जोरों पर...कश्मीर के अनंतनाग से मढ़वा के वाड?
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। पिछले पांच माह से लगातार सड़क संपर्क से कटे रहने के बाद मंगलवार को मढ़वा उपमंडल कश्मीर के अनंतनाग शहर से जुड़ गया। इस मार्ग पर तब से पांच से 10 फुट तक बर्फ जमी हुई थी।
गौरतलब है कि लगभग 5 माह से यह उपमंडल बर्फबारी के बाद किश्तवाड़ शहर से तो कट ही गया था। साथ ही कश्मीर के अनंतनाग जिले से भी इसका संपर्क टूट गया था। किश्तवाड़ शहर को उपमंडल मढ़वा से जुड़ने के लिए सिनथन टॉप से होकर जाना पड़ता है। तब जाकर अनंतनाग पहुंचा जाता है। फिर वहां से कोकरनांग से होते हुए मर्गन टॉप जाना पड़ता है। इन दोनों टॉप पर लगभग पांच से 10 फुट तक बर्फ जमा हुई थी, जिस पर रात दिन काम करते हुए पहले मर्गन टॉप से बर्फ हटाई गई। तब अनंतनाग से मढ़वा जुड़ गया।
अभी एनएचआईडीसीएल की ओर से कश्मीर और किश्तवाड़ की तरफ से भी जोरों से बर्फ हटाने का काम जारी रखा है। इस संबंध में कश्मीर की तरफ से एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक आरएन शर्मा ने कहा है कि जल्द ही कश्मीर की तरफ से सिनथन टॉप तक बर्फ हटा दी जाएगी। इसी प्रकार किश्तवाड़ की तरफ से भी काम लगा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो सप्ताह में पूरा मार्ग खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
अनंतनाग से वाड़वन और मढ़वा तक वाहनों के लिए मार्ग खोले जाने के बाद स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के खुलने से उन्हें काफी राहत महसूस हो रही है। क्योंकि, बीमारी की हालत में उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। कम से कम अब कश्मीर इलाज करवाने जा सकते हैं। लोगों का कहना है कि अब उन्हें सिनथन टॉप के खोले जाने का बेसब्री से इंतजार है। ताकि, वह यहीं से किश्तवाड़ जिला मुख्यालय तक आ-जा सकें।

फोटो...जिला किश्तवाड़ के सिनथन टॉप पर बर्फ हटाने का काम जोरों पर...कश्मीर के अनंतनाग से मढ़वा के वाड?- फोटो : UDHAMPUR