{"_id":"676080e6e6dc713ead064f05","slug":"road-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-118373-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मुख्य बस स्टैंड पर अवैध रेहड़ी और फड़ी वालों का कब्जा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मुख्य बस स्टैंड पर अवैध रेहड़ी और फड़ी वालों का कब्जा, लोग परेशान
विज्ञापन
शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगी अवैध तरीके से रेहड़ियां।
- फोटो : शहर के मुख्य बस स्टैंड पर लगी अवैध तरीके से रेहड़ियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में मुख्य बस स्टैंड पर अवैध रेहड़ी और फड़ी वालों का कब्जा है। इससे राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। इसके अलावा दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
खासकर मुख्य बस स्टैंड में यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है। इसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे चालकों सहित व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि बस स्टैंड से गोल मार्केट व अन्य बाजारों को जोड़ने वाले शाॅर्टकट मार्ग की वजह से ज्यादातर राहगीर व दोपहिया वाहन चालक बस स्टैंड से होकर गुजरते हैं। इसके चलते बस स्टैंड में यात्री वाहनों सहित आम आदमी की आवाजाही भी काफी रहती है। नगर परिषद की ओर से आए दिन शहर के मुख्य बाजाराें में अवैध रेहड़ी व फड़ी वालों के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई के दावे किए जाते हैं लेकिन बस स्टैंड में लगातार विकराल रूप धारण कर रही इस समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
स्थानीय निवासी गोपाल दत्त ने बताया कि शहर में लाइसेंसी रेहड़ियों से अधिक बिना लाइसेंस के रेहड़ियां लग रही हैं। इसमें अगर लाइसेंस वाली 350 हैं तो वहीं बिना लाइसेंस के एक हजार से ऊपर रेहड़ियां लग रही हैं। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी संजय शर्मा का कहना था कि नगर परिषद की तरफ से आए दिन शहर के विभिन्न बाजारों में रेहड़ी व फड़ी वालाें के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बस स्टैंड पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। बस स्टैंड पर अवैध रेहड़ी व फड़ी वालों का बोलबाला है। इसके चलते दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रहती है और बस स्टैंड का कारोबार भी प्रभावित होता है।
स्थानीय दुकानदार अजय सहगल ने बताया कि बस स्टैंड में कई सालों से स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। इसके चलते समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। अगर नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया जाता है तो उस समय यह रेहड़ी व फड़ी वाले इधर-उधर हो जाते हैं। इसके बाद परिषद की टीम के जाने के बाद फिर से वहीं पर अपनी रेहड़ी व फड़ी लगाकर लोगों को परेशान करते हैं।
स्थानीय दुकानदार सुनील गुड्डा का कहना था कि हम नगर परिषद से यही मांग करते हैं कि अगर अवैध तरीके से लगने वाली रेहड़ी व फड़ी को लेकर शहर के बाजारों में अभियान चलाया जाता है तो फिर मुख्य बस स्टैंड पर भी चलाया जाए ताकि यहां पर आ रही दुकानदारों व राहगीरों की समस्या का समाधान हो सके।
नगर परिषद के सीईओ से मिलेगा व्यापार मंडल
व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी के नेतृत्व में बस स्टैंड के दुकानदार अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर परिषद के सीईओ से मिलकर जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाएंगे। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि बस स्टैंड की दयनीय दशा और आ रही समस्याओं के चलते बस स्टैंड के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो गया है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारी व दुकानदार सीईओ से मुलाकात करेंगे।
इस संदर्भ में नगर परिषद के सीईओ राजेंद्र ढींगरा का कहना था कि परिषद की ओर से पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चाहे व बाजार हो या फिर बस स्टैंड। शहर में बिना लाइसेंस के किसी को भी रेहड़ी व फड़ी लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
फोटो सहित