{"_id":"6710491f188a68fe7e074066","slug":"road-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-116397-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बदहाल चिनैनी-नाश्री हाईवे पर अब सफर होगा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बदहाल चिनैनी-नाश्री हाईवे पर अब सफर होगा सुरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जम्मू संभाग के पत्नीटाॅप पर्यटन स्थल को जोड़ने वाले 39.10 किलोमीटर लंबे चिनैनी से नाश्री 244 नेशनल हाईवे काे 293 करोड़ की लागत से विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा और बदहाल हाईवे पर सफर करना सुरक्षित होगा।
जम्मू से श्रीनगर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन के रूप में विकसित करने के साथ ही चिनैनी से नाश्री तक लगभग 40 किलोमीटर का सफर कम करने के लिए नौ किलोमीटर लंबी श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल का निर्माण किया गया था। इसके चलते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुद, पत्नीटाॅप, नत्थाटाॅप और सनासर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से पूरी तरह से कट गए थे। चिनैनी से पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की अनदेखी के कारण हालत बद से बदतर होती चली गई। आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी। इसकी वजह से बाहरी पर्यटकों ने भी पर्यटन स्थलों की ओर रुख करना कम कर दिया। समय की बचत के लिए अधिकतर पर्यटक टनल के रास्ते जम्मू से सीधा घाटी या फिर घाटी से सीधा जम्मू की ओर रुख करने लगे। इससे व्यापारियों सहित स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की समस्याओं को देखते हुए और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य जिला प्रशासन ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से केंद्र प्रायोजित योजना के तहत 293 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया। हालांकि परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर 11 मार्च 2024 को निर्माण एजेंसी को सौंप दिया गया था लेकिन परियोजना पर काम छह अगस्त 2024 में शुरू किया गया। इसको पूरा करने की निर्धारित समय सीमा पांच अगस्त 2026 रखी गई है। परियोजना के तैयार होने से जहां पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की आमद में दोगुणा बढ़ोतरी होगी, वहीं यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ विकास और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
रिटेनिंग वाल और क्रैश बैरियर्स होगा संरक्षण
लगभग 39.10 किलोमीटर लंबी सड़क से चिनैनी, कुद, पत्नीटाॅप और बटोत वासियों को काफी लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य में बदहाल हो चुके दशकों पुराने पुल, भूस्खलन स्थलों पर पहाड़ी संरक्षण के लिए रिटेनिंग दीवारें, क्रैश बेरियर्स, ब्लैक टापिंग, चौड़ीकरण, सड़क चिह्नों के साथ सुरक्षा उपाय, शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट आदि शामिल हैं। हर साल विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में पर्यटन स्थलों पर बहुत पर्यटकों की भीड़ होती है और बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने से पर्यटक आते हैं। ऐसे में बदहाल सड़क और यातायात अव्यवस्था के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। परियोजना के पूरा होने पर बाहरी व स्थानीय पर्यटकों का सफर भी सुगम होगा।
किसी की असुविधा के लिए जारी टोल फ्री नंबर
वहीं जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से टोल फ्री नं. 1033 जारी किया गया है। इसके तहत हाईवे पर अतिक्रमण या फिर अनधिकृत कब्जे की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। खासकर हाईवे पर मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं को जानने के लिए राजमार्ग यात्रा एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हाईवे अथारिटी की ओर से जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
चिनैनी-नाश्री स्ट्रैच का निर्माण पुराने ढांचे में सुधार और भूस्खलन स्थलों सहित हादसे वाले स्थानों के संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है ताकि राज्य व बाहर से आने सभी लोगों का सफर सुरक्षित हो सके।
- अनुज कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्ट हाईवे, उधमपुर
जिले में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के मद्देनजर परियोजना की शुरुआत की गई है। निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है। परियोजना के पूरा होने से पर्यटन के साथ विकास और रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे।
-सलोनी राय, डीसी उधमपुर
सड़क संपर्क बेहतर होगा पर्यटन
नेशनल हाईवे फोरलेन और चिनैनी नाश्री टनल के निर्माण से सारा ट्रैफिक हाईवे पर डाइवर्ट हो गया था। इससे पुराने राजमार्ग पर मौजूद पत्नीटाॅप, नत्थाटाॅप और सनासर जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का ग्राफ भी कम हुआ है। चिनैनी नाश्री स्ट्रैच के अपग्रेडेशन से पर्यटन को एक बार फिर बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि सड़क संपर्क बेहतर होने से ट्रैफिक पर काफी फर्क पड़ता है। -देवेंद्र सिंह, सीईओ पत्नीटाॅप डेवलपमेंट अथारिटी