{"_id":"677c35b44e7727b24b0b2cf4","slug":"road-damage-after-five-years-udhampur-news-c-202-1-udh1007-119007-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पांच साल में भी नहीं बन पाई 500 मीटर सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पांच साल में भी नहीं बन पाई 500 मीटर सड़क
Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पंचायत सनसू से चोपड़ा शॉप की ओर बनाई जा रही सड़क। संवाद
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनसू चोपड़ा शाॅप मार्ग के निर्माण को लेकर जिम्मेदार सुस्त
लोगों की दस साल की जद्दोजहद के बाद मिली थी सड़क को मंजूरी
उधमपुर। पंचायत सनसू से चोपड़ा शॉप तक लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। सड़क निर्माण के दौरान मात्र आधा किलोमीटर सड़क पर एक आरसीसी का डंगा और कुछ अर्थ वर्क का काम ही किया गया है।
ब्लॉक ने चार किलोमीटर सड़क पर दो किलोमीटर का हिस्सा पहले ही तैयार कर दिया था। मगर बाकी हिस्से में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क तैयार कर उस पर तारकोल बिछाया जाना था। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दें कि इस सड़क को बनाने के लिए स्थानीय लोगों की दस साल की जद्दोजहद के बाद ही सरकार से मंजूरी मिली थी।
मगर पांच साल में मात्र आधा किलोमीटर ही सड़क बन पाई है। इसको लेकर स्थानीय लोग व पूर्व सरपंच कई बार विभाग के अधिकारियों के अलावा डीसी से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा का कहना था कि विभाग की ओर से निर्माण कार्य कछुए की चाल से किया जा रहा है जो कि लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य अधर में होने से कई मवेशी गिरकर हादसे का शिकार हो चुके हैं।
बारिश के दिनों में इस मार्ग पर फंसे मवेशियों को जेसीबी की मदद से बाहर निकालना पड़ता है। विभाग को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए।
विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए री टेंडरिंग करने जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो सके और लोगों की समस्या का समाधान हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया जारी है।
-मोहिंद्र, जेई