{"_id":"61f03ef8ee6ff472ef68c9b8","slug":"road-block-udhampur-news-jmu2525999150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी की ओर आज रवाना होंगे उधमपुर में रोके गए सैकड़ों ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी की ओर आज रवाना होंगे उधमपुर में रोके गए सैकड़ों ट्रक
विज्ञापन
उधमपुर: आज डाउन कानबाई को लेकर उधमपुर नेशनल हाईवे पर रोक ट्रक.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को वाहनों की आवाजाही श्रीनगर से जम्मू की तरफ रही। उधमपुर में दिन भर ट्रकों को रोक कर रखा गया। चालकों का कहना है कि उनको राजमार्ग पर रोकने का यह तीसरा दिन है। उम्मीद है कि बुधवार को आगे जाने की अनुमति मिल जाएगी।
रामबन के विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उधमपुर में घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक दिया था। पुलिस को सोमवार दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग खोलने में कामयाबी मिली। तब सबसे पहले पुलिस ने घाटी जाने वाले यात्री वाहनों और कुछ ट्रकों को रवाना किया। ट्रक केवल जरूरी सामान ले जाने वाले थे।
लेकिन, शाम करीब पांच बजे फिर से पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे राजमार्ग को खोला गया। मंगलवार को मौसम में सुधार होने पर पुलिस ने श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को चलने की अनुमति दी। इस दौरान उधमपुर से किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने नहीं दिया गया। उधमपुर के जखैनी, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड, टिकरी में सैकड़ों ट्रकों को दिन भर रोक कर रखा गया।
विज्ञापन
ट्रक चालकों का कहना था कि उनको रविवार से राजमार्ग पर रोक कर रखा गया है। जिन स्थानों पर रोका गया है, वहां खाने पीने और अन्य जरूरत की सुविधाएं नहीं हैं। इसके साथ ठंड के कारण भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने उनको बुधवार को छोड़ने का आश्वासन दिया है। यदि, बुधवार को भी घाटी जाने की अनुमति नहीं दी जाती है तो परेशानी दोगुनी हो जाएंगी।