फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road block

राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार तीसरे दिन रहा बंद

विज्ञापन
Road block
ऊधमपुर: रास्ता बंद होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/रामबन। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी राजमार्ग को खोलने के लिए दिन भर मशक्कत करती रहीं, लेकिन शाम तक कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार को लगातार तीसरे दिन राजमार्ग बंद रहा। उधमपुर से वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। राजमार्ग पर रोके गए ट्रकों के चालकों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंसे यात्रियों की लगातार दूसरे दिन भी प्रशासन व पुलिस की तरफ से सहायता की गई।
विज्ञापन

तेज बारिश व बर्फबारी से शुक्रवार दोपहर से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। उधमपुर में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया है, तो रामबन के विभिन्न हिस्सों में यात्री वाहनों को रोक कर रखा गया है। रामबन में फंसे यात्रियों को प्रशासन व पुलिस ने कम्युनिटी हॉल व स्कूलों में रखा है। इनको खाने पीने की सुविधा प्रदान की जा रही है। शनिवार को दिन भर मौसम खराब रहने से राजमार्ग खोलने का काम नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मलबा ज्यादा गिरने के कारण मार्ग खोलने में नहीं मिल सकी कामयाबी
रविवार को मौसम में सुधार होने पर सुबह से ही मशीनरी ने मेहाड़, मारोग, कैफेटेरिया मोड़, डुग्गी पुली और विभिन्न स्थानों पर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। लेकिन, इन स्थानों पर पहाड़ से इतना मलबा गिरा है कि दिन भर मशक्कत करने के बाद भी राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिली। उधमपुर में जखैनी, संगूर, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड और टिकरी में रोके गए सैकड़ों ट्रक दिन भर राजमार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन, शाम तक इंतजार करने के बाद भी उनको निराशा मिली।

-----
ट्रकों में रखे सामान के खराब होने की संभावना बढ़ी
ट्रक चालकों का कहना था कि राजमार्ग के लगातार बंद रहने के कारण उनकी परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। उनके पास जरूरत का सामान भी खत्म होने लगा है। अगर और कुछ दिन राजमार्ग बंद रहता है, तो फिर उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचेगा। इसके साथ उनके ट्रकों में रखे गए सामान के भी खराब होने की संभावना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed