फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Road accident in Udhampur: 21 people injured as auto overturned on road

उधमपुर में सड़क हादसा: सात की क्षमता वाले ऑटो में थे 30 यात्री सवार, मार्ग पर पलटा, 21 लोग घायल

Thu, 12 Oct 2023 04:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर/रामनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

उधमपुर के रामनगर में एक सड़क हादसे में 21 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि यात्री वाहन ऑटो के पलटने से ये हादसा हुआ।

विज्ञापन
Road accident in Udhampur: 21 people injured as auto overturned on road
उधमपुर में हादसा - फोटो : नरेश

विस्तार

उधमपुर के रामनगर से करीब सात किलोमीटर दूर मोड़ा समाला इलाके में वीरवार सुबह यात्रियों से खचाखच भरे टाटा मैजिक ऑटो यात्री वाहन के मार्ग पर पलटने से 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी थे। ऑटो में सात यात्रियों के बैठने की व्यवस्था और चालक ने 30 लोगों को बिठा रखा था। 

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव अभियान चलाया और निजी वाहनों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस में घायलों को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। रामनगर अस्पताल से तीन घायलों को जीएमसी उधमपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे प्रिया इलाके से आटो नंबर जेके14जे-8489 यात्रियों को लेकर रामनगर के लिए निकला। ऑटो में करीब 30 यात्रियों को बिठाया गया था। कुछ अंदर तो कुछ छत पर बैठे हुए थे और बाहर लटक रहे थे। थोड़ी दूर पहुंचने के बाद मोड़ा समाला में चालक के नियंत्रण खोने पर ऑटो मार्ग पर पलट गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब आटो को पलटते देखा और यात्रियों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो सभी मौके पर मदद के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। मौके से भी वाहन गुजरता नजर आया उसमें बिठा कर यात्रियों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ समय के बाद रामनगर अस्पताल से दो एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों का रामनगर अस्पताल में पहुंचने पर उपचार हुआ। घायलों में ज्यादातर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी थे।

अभिभावक रतन चंद, रीता देवी, शकुंतला देवी, गुड्डी राम, रमेश कुमार ने बताया कि इस यात्री ऑटो का यह तीसरा हादसा सामने आया है। पहले भी इसी मार्ग पर यह वाहन दो बार हादसे का शिकार हो चुका है। इस ऑटो वाहन के चालक की लापरवाही के कारण ही बार-बार दुर्घटना हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्कूल जाते समय विद्यार्थियों को वाहन नहीं मिलने से ऑटो में सवार होकर जाना पड़ता है। 

यात्री वाहन कम होने के कारण सभी ओवरलोड होने के बावजूद इसमें मजबूरी में बैठ जाते हैं। रामनगर प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की स्कूल जाते समय और वापस घर आते समय विद्यार्थियों के लिए मेटाडोर या बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। ऑटो वाहन में सवार छात्रा नेहा वर्मा मोहित सलारिया राधिका शर्मा अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि ऑटो सुबह प्रिया गांव से 8 बजे निकला और इसमें 30 के करीब यात्री सवार थे। 

वाहन के छत और सीढ़ियों पर भी लोग चढ़े हुए थे। चालक भी तेज गति से ऑटो चला रहा था। हमें पता ही नहीं चला कि हादसा कैसे हो गया। इस मार्ग से रोजाना 100 के करीब विद्यार्थी स्कूल जाते हैं। स्कूल जाते समय हमें बस या मेटाडोर  की सुविधा न मिलने पर हमें मजबूर होकर ऑटो पर सवार होकर स्कूल पर पहुंचना पड़ता है। छात्रों ने जिला प्रशासन से मांग की हमें स्कूल आते समय और वापस घर जाते समय मेटाडोर बस की व्यवस्था करवाई जाए।
 
यात्री ऑटो में सवार हुए सभी घायलों की पहचान
1.अनु देवी पुत्री विजय कुमार निवासी बदाल आयु 16 वर्ष।
2. नेहा देवी पुत्री रमेश कुमार निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
3. मोहित सलारिया पुत्र रमेश कुमार निवासी प्रिया आयु 15 वर्ष ।
4. पायल शर्मा पुत्री जीवन लाल निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
5. अनुराधा पुत्री राम रतन निवासी प्रिया आयु 18 वर्ष।
 6.गुलशन कुमार पुत्र तिलक राज निवासी प्री आयु 16 वर्ष।
7.आशा देवी पुत्री बिट्टू राम निवासी सुल्ला आयु 13 वर्ष।
8.राधा देवी पुत्री विजय कुमार निवासी सत्या आयु 16 वर्ष
9.राधिका शर्मा पुत्री  बिट्टू राम निवासी सुल्ला  आयु 17 वर्ष।
 10.सीमा देवी पुत्री मोहनलाल निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
11. पोली शर्मा पुत्री सूरज प्रकाश निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
 12.तानिया शर्मा पुत्री जगदीश चंद्र निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
13.मीनाक्षी शर्मा पुत्री जगदीश कुमार निवासी सुल्ला आयु 17 वर्ष।
14.रोशन लाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
15. रेणु देवी पुत्री शंभू कुमार निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
16. सुमित कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
17.देव राज पुत्र प्यार चंद निवासी प्रिया आयु 77 वर्ष।
18.कमल सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी प्रिया आयु 48 वर्ष।
 19.फकीर अली पुत्र अब्राहम निवासी प्रिया आयु 52 वर्ष
20.रोहित शर्मा पुत्र जगदीश कुमार निवासी सुल्ला आयु 15 वर्ष।
21. अभिषेक बंद्राल पुत्र गणेश सिंह निवासी प्रिया आयु 17।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed