फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   result

विज्ञान और कला संकाय में लड़कियों ने किया टॉप

विज्ञापन
result
उधमपुर। सांइस स्ट्रीम में तीसरी पोजिशन लेने वाले विभांशु परिजनों के साथ - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने वीरवार को समर जोन की 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसमें उधमपुर के 28 विद्यार्थियों ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इनमें विज्ञान संकाय के 19, वाणिज्य के तीन और कला के छह विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

12वीं की परीक्षाओं में विज्ञान संकाय में महाराजा हरि सिंह डीएवी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की प्रत्यक्षा गुप्ता ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, इसी स्कूल की भूमि ने 99.2 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा और हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के विभांशु शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंकों को साथ जिले में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

वहीं, वाणिज्य संकाय में कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के गोकिल जंडियाल ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में टॉप किया है। इसके बाद एओसी हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के हरिदर्शन शर्मा ने 98.2 प्रतिशत के साथ दूसरा और 98.0 प्रतिशत अंक के साथ कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की रिदिमा गुप्ता ने तीसरा स्थान कब्जाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात करें अगर कला संकाय की तो 98.8 फीसदी अंक लेकर विजय हायर सेकेंडरी स्कूल बाडेयां उधमपुर की पलक महाजन ने जिले में पहला स्थान पाया है। वहीं, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की ईरा जंवाल और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर की पूजा देवी ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज उधमपुर के रोहित देव सिंह 98.0 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

उधमपुर। साइंस स्ट्रीम में 6वीं पोजिशन लेने वाली सानिया डोगरा को मिठाई खिलाते परिजन

उधमपुर। साइंस स्ट्रीम में 6वीं पोजिशन लेने वाली सानिया डोगरा को मिठाई खिलाते परिजन- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। आर्टस में चौथी पोजिशन लेने वाली ईरा जम्वाल अपने परिजनों के साथ

उधमपुर। आर्टस में चौथी पोजिशन लेने वाली ईरा जम्वाल अपने परिजनों के साथ- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। सांइस स्ट्रीम में आठवीं पोजिशन हासिल करने वाली रिद्धिमा गुप्ता

उधमपुर। सांइस स्ट्रीम में आठवीं पोजिशन हासिल करने वाली रिद्धिमा गुप्ता- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर। जिले में कार्मस का टॉपर गोकिल जंडियाल

उधमपुर। जिले में कार्मस का टॉपर गोकिल जंडियाल- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed