फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Result KV And Army School

Udhampur News: केंद्रीय विद्यालय और आर्मी स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत रहा

विज्ञापन
Result KV And Army School
स्नेहा कुंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। केंद्रीय विद्यालय- 2 उधमपुर का मंगलवार को घोषित सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य सांवरमल ने सभी छात्रों बधाई दी है। कक्षा 10वीं में 61 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छात्राओं ने बाजी मारी। जिनमें सेन्हा कुंडल ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन किया। आकांक्षा बॉन्थियाल 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही तथा 87.4 प्रतिशत के साथ शायन अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं में 21 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रबल प्रताप सिंह ने 83.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, 81.8 प्रतिशत अंक के साथ सारिका ठाकुर ने द्वितीय स्थान तथा 80.2 प्रतिशत अंक के साथ खुशी चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में 12 वीं कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। कुल 160 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें इरका जॉर्ज और अनन्या शर्मा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किसा। जबकि 19 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।

वहीं 10वीं कक्षा के 290 छात्र परीक्षा में बैठे थे। सभी को परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त हुई। इनमें रक्षा ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। जबकि 39 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल प्रिंसिपल संजीव कुमार ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed