फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Resource room will be built in Primary School Pancheri at a cost of Rs 10.42 lakh

Udhampur News: प्राइमरी स्कूल पंचेरी में 10.42 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा संसाधन कक्ष

Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sat, 14 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Resource room will be built in Primary School Pancheri at a cost of Rs 10.42 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। जिला उधमपुर के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल पंचेरी में 10.42 लाख की लागत से जल्द ही एक संसाधन कक्ष तैयार किया जाएगा। इस कमरे के बनने से स्कूल का सामान रखने के लिए पेश आने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। समग्र शिक्षा के तहत मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस कक्ष को बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

वहीं इसको लेकर स्थानीय राजकुमार, शमशेर सिंह, राकेश शर्मा, मोहन लाल व अन्य ने कि स्कूल में सामान रखने के लिए अलग से कमरा नहीं होने से काफी परेशानी पेश आती थी। जिसके चलते स्कूल के मिड डे मील से लेकर अन्य सामान कक्षा रूम में ही रखना पड़ता था। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को तंगी का सामना भी करना पड़ता था। इसलिए मांग की जा रही थी कि स्कूल में सामान रखने के लिए एक अगल कमरा बनाया जाए। वहीं अब उनकी इस मांग के पूरा होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कक्षा रूम की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट
स्कूल में संसाधन कक्ष बनाने के लिए टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे का काम भी पूरा किया जाएगा।
रोहित गुप्ता, एईई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed