फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Residents will be transferred to 21 wards by giving license to street vendors

रेहड़ी वालों को लाइसेंस देकर 21 वार्डों में किया जाएगा स्थानांतरित

विज्ञापन
Residents will be transferred to 21 wards by giving license to street vendors
उधमपुर। देविकानगरी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रेहड़ियों को शहर से हटाने के लिए अब नगर परिषद ने इन्हें शहर के 21 वार्ड में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। पहले लाइसेंस बनाने का अवसर दिया जाएगा और बाद में वार्डों में काम करने के लिए भेजा जाएगा। जो मना करेगा उसे लाइसेंस नहीं मिलेगा और न ही बाजार में रेहड़ी लगने दी जाएगी।
विज्ञापन

देविकानगरी को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर प्रशासन और नगर परिषद सख्ती के साथ काम कर रहा है। दुकानदारों पर नकेल कसने के बाद अब रेहड़ी व फड़ी वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसका भी पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। अब इस पर काम शुरू होने का इंतजार है। जल्द नगर परिषद सभी रेहड़ी व फड़ी वालों का बुलाकर अपने लाइसेंस रिन्यू करवाने के साथ बिना लाइसेंस की रेहड़ियों को हटाने का निर्देश जारी करेगा। बिना लाइसेंस की रेहड़ी वालों के सामने प्रस्ताव रखा जाएगा कि अगर वह काम करना चाहते हैं तो पहले नगर परिषद से लाइसेंस हासिल करें और फिर काम करने के लिए शहर के 21 वार्ड में जाएं। इनको वार्ड में ही रेहड़ी लगाने का स्थान दिया जाएगा। इससे बाजार में अतिक्रमण हटेगा और शहरवासियों को इससे राहत मिलेगी। अब बाजार में कोई भी रेहड़ी दुकान के बाहर नहीं लगने दी जाएगी। जल्द शहर का कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, अस्पताल रोड, मेन बाजार व शहर के कई हिस्से अतिक्रमण मुक्त होंगे।
विज्ञापन

शहर में हैं एक हजार के करीब रेहड़ियां
शहर में हर रोज एक हजार के करीब रेहड़ी लगती हैं। इनमें ज्यादातर बिना लाइसेंस की हैं। इनको जहां स्थान मिलता है, वहीं पर खड़ा कर दिया जाता है और इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के रिकार्ड के अनुसार करीब 350 रेहड़ियों को ही लाइसेंस जारी किए हैं, जबकि 600 से अधिक रेहड़ियां बिना लाइसेंस के चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिपहिया रेहड़ी पर सामान बेचने पर प्रतिबंध
शहर में तिपहिया रेहड़ी पर सामान बेचने पर पूरी तरह से अतिक्रमण लगा कर रखा है। लेकिन इसके बावजूद शहर के कुछ इलाकों में तीन टायर रेहड़ी पर सामान बेचा जा रहा है। अब नगर परिषद इनको जब पकड़ेगा तो इनको अब जुर्माना वसूल कर छोड़ा नहीं जाएगा।

शहर को रेहड़ियों से अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर योजना तैयार कर ली गई है। नगर परिषद किसी का रोजगार नहीं छीनना चाहती है। इसलिए बिना लाइसेंस की रेहड़ियों को लाइसेंस बनाकर वार्ड में स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे शहर की सड़कें अतिक्रमण मुक्त होगी और यातायात में भी सुधार होगा।
- डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed