फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Repair of Two Rooms of Government School

Udhampur News: पंचायती फंड से स्कूल के दो कमरों की मरम्मत, छात्रों को मिली राहत

विज्ञापन
Repair of Two Rooms of Government School
 पंचायती फंड से करवाई गई मरम्मत के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूल ।
-सरकारी प्राइमरी स्कूल बड़ानकिला की खस्ताहाल इमारत के कारण बच्चे खुले में कर रहे थे पढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल बड़ानकिला की खस्ताहाल इमारत की मरम्मत के बाद छात्रों व अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। पहले बच्चों को खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी। पंचायती फंड से दो लाख रुपये की लागत से स्कूल परिसर में बने दो कमरों की मरम्मत कर बच्चों के बैठने की जगह का प्रबंध किया गया।
मौजूदा समय मेंं स्कूल में लगभग 30 बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की जर्जर इमारत की मरम्मत का कार्य करवाया जाना चाहिए था। लेकिन विभाग की अनदेखी पर पूर्व सरपंच ने स्कूल की इमारत की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर ब्लॉक डेवलपमेंट आफिसर को भेजा। जिसके चलते दो लाख रुपये की राशि मंजूर हुए। इसके बाद स्कूल में दो कमरों की मरम्मत करवाई गई।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच यशपाल का कहना था कि कई बार शिक्षा विभाग से स्कूल की मरम्मत की गुहार लगाने के बावजूद जब काम शुरू न हुआ तो प्रस्ताव बनाकर बीडीओ को भेजा। अब दो कमरों को बच्चों के बैठने लायक बनाया गया है। अभी भी स्कूल में एक कमरे और आंगन की मरम्मत का काम बाकी है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द यह काम करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.. इस वित्त वर्ष के प्लान में जिले के कई स्कूलों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, स्कूल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- कमल किशोर बडयाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed