फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Remembering the father of the nation and former prime minister on his birth anniversary

जयंती पर राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

विज्ञापन
Remembering the father of the nation and former prime minister on his birth anniversary
उधमपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से इस अवसर पर स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसमें लोगों को पॉलिथीन का बहिष्कार करने और साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। यह रैली दोमेल चौक से शुरू होकर नगर के विभिन्न बाजारों से गुजरी। इसमें काफी संख्या में एनवाईके स्वयसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाजपा सिटी मंडल की ओर से दिव्यांग आश्रम में एक कार्यक्रम हुआ, जहां महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दिव्यांगों को कंबल, गर्म कपडे़ व फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा के सिटी मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, पार्षद अनिल अरोड़ा, गगन शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बापू के देश को आत्मनिर्भर बनाने और लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय, किसान के नारे को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोगरा क्रांति दल की ओर से पूर्व विधायक बलबंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रधान कृष्ण चंद्र भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ नागरिक क्लब की ओर से प्रधान महादीप सिंह जम्वाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की गई। वहीं, एसपीएम कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर जयंती पर याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed