फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Red zone formed a major part of Garhi area after getting ten infected

दस संक्रमित मिलने पर गढ़ी इलाके का एक बड़ा हिस्सा बनाया रेड जोन

विज्ञापन
Red zone formed a major part of Garhi area after getting ten infected
उधमपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर गढ़ी इलाके के बड़े हिस्से को रेड जोन बना दिया है। इस स्थान से दस से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

करीब तीन सप्ताह से जिले में हालात खराब है। लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इसी के साथ सख्ती भी बढ़ती जा रही है। साथ ही माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। सबसे पहले मियां बाग बरियाल इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। इसके बाद एक-एक कर कई माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। इसी कड़ी में अब गढ़ी नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन

गढ़ी को भी रेड जोन बना दिया गया है। जानकारी अनुसार गढ़ी में हायर सेकेंडरी स्कूल जाने वाली गली में एक साथ दस से अधिक संक्रमण के मामले सामने आए। जब इनके संपर्क में रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट किए तो और भी कुछ और लोग कोरोना संक्रमित पाए। स्वास्थ्य विभाग ने जब इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी तो प्रशासन ने गढ़ी के बड़े हिस्से को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सारी पाबंदियां लगा दी गई है। पुलिस कर्मियों ने कंटीले तार लगा कर मोहल्ले में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है और मोहल्ले के अंदर से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। टीएसएओ, एसएचओ और तहसीलदार को स्थानीय निवासियों के लिए जरूरत के सामान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गढ़ी में रहने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट करना शुरू कर दिया है लगातार सर्वे किए जा रहे हैं और कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed