फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Record six people died in one day from Corona in Udhampur

उधमपुर में एक दिन में कोरोना से रिकार्ड छह लोगों की मौत

विज्ञापन
Record six people died in one day from Corona in Udhampur
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। मंगलवार को जहां संक्रमण से छह लोगों की जान चली गई है वहीं, 156 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शाम तक 168 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक एक दिन में हुई मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जिला में 1392 मामले अभी भी सक्रिय हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ रहें हैं। इससे जिले में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस पर किसी तरह से भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब मौत का आंकड़ा भी काफी बढ़ने लगा है, जिसने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है। हालांकि कोरोना को मात देने में भी काफी लोग कामयाब हो रहे हैं। इससे कुछ राहत भी मिल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भी 168 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे हैं। वहीं, 156 नए मामले भी पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। इनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। मंगलवार को मेडिकल ब्लॉक टिकरी में 42, चिनैनी में 20, रामनगर में 32, पंचैरी में 09, बसंतगढ़ में 02, मजालता में 15, उधमपुर शहर में 28 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ लोग बेल्ट फोर्स के हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 7835 हो गया है, जिसमें से 6360 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 83 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। जिले में अब 1392 सक्रिय मामले शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed