फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Reasi won cricket match

रियासी ने जीता क्रिकेट का फाइनल

Wed, 24 Sep 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी Updated Wed, 24 Sep 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
Reasi won cricket match

कसबे के स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले कई दिनों से खेली जा रही रामसिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रियासी क्रिकेट क्लब ने जीत लिया।

विज्ञापन


टीम के खिलाड़ियों ने सिंह क्रिकेट क्लब को 19 रनों शिकस्त दी। मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त ने विजेता टीम को दस हजार और उप विजेता को पांच हजार इनाम दिया। फाइनल मैच में रियासी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।
विज्ञापन


कमलजीत ने 48, शिवम गुप्ता ने 40 और अंकुश शर्मा ने 19 रन बनाए। सिंह क्लब के रछपाल ने तीन और जगमोहन ने दो विकेट लिए।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह क्रिकेट कल्ब बीस ओवरों के खेल में आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन पर ही ढेर हो गई। इस टीम के सचिन ने 38 और राकेश ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रियासी क्लब के गेंदबाज अंकुश शर्मा ने चार विकेट चटकाए। उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। शुभम और नदीम भट्ट ने भी दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed