{"_id":"6a0f6a6ebe0b4a1a67090c2f","slug":"reasi-police-stands-with-the-families-of-martyrs-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-136185-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहीदों के परिजन के साथ खड़ी रियासी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहीदों के परिजन के साथ खड़ी रियासी पुलिस
Fri, 22 May 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने जिला पुलिस लाइन्स में देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों के परिवारों के साथ विशेष बैठक की। इसमें सवेरा योजना के नोडल अधिकारी (डीएसपी डीएआर) और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कहा कि शहीदों के परिजन की हर मुश्किल और जरूरत में पुलिस उनके साथ खड़ी है।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य शहीद परिवारों की शिकायतों, कठिनाइयों और प्रशासनिक समस्याओं को सीधे सुनना और उनका जल्द निपटारा सुनिश्चित करना था। एसएसपी ने सभी परिवारों की बातों और सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग उनके कल्याण और अधिकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एसएसपी ने दोहराया कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को देश हमेशा सम्मान के साथ याद रखेगा। उनके परिवारों की देखभाल और मदद करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उनके कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अंत में, शहीद परिवारों ने पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशील पहल, नियमित तालमेल और लगातार मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।