{"_id":"620bf201da0fcc5ba71e2ce8","slug":"ravidas-jayanti-udhampur-news-jmu2539107196","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभा यात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभा यात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन
उधमपुर में गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशेषतौर पर सजाया गया गुरू रविदास मंदिर
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण इस बार शोभा यात्रा का आयोजन नहीं होगा। लेकिन, मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। समारोह के लिए गुरु रविदास सभा ने मंदिर को सजा दिया है।
गुरु रविदास सभा हर वर्ष गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाती है। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती थी। लेकिन, कोरोना संकट के कारण 2020 से शोभा यात्रा नहीं निकाली जा रही है। इस बार भी प्रशासन ने शोभा यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी है। लेकिन, बुधवार को मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
सुबह मंदिर में पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में भजन व विचार के माध्यम से गुरु रविदास की जीवनी पर रोशनी डाली जाएगी। साथ ही भक्तों को उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर के लिए मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है।

उधमपुर में गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशेषतौर पर सजाया गया गुरू रविदास मंदिर- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन