{"_id":"981625475102b464f63ae4a71fea8fb0","slug":"rapist-cought-by-police-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दबोचे
ब्यूरो/अमरउजाला, कटड़ा
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या करने के चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचने का दावा किया है। एसएसपी सुजीत कुमार ने कहा कि चारों आरोपी पेशेवर हैं।
विज्ञापन
सभी विभिन्न मामलों मे रियासी जेल में एकसाथ सजा भी काट चुके हैं। मुख्य आरोपी पवन कुमार निवासी सीला रियासी से शक के आधार पर की गई पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
24-25 जनवरी की रात को कसबे के मल्टीपर्पज स्टेडियम के पास से झुग्गियों में रहने वाली नौ वर्ष की बच्ची का अपहरण किया गया था।
बच्ची के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया था कि अपहरणकर्ता खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए छानबीन करने के बहाने झुग्गियों में घुस आए थे और बच्ची को कार में डालकर अगवा कर ले गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए सभी नाकों को हाई अलर्ट कर दिया था।
विज्ञापन
आठ फरवरी को न्यू बस स्टैंड के पास झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद किया गया था। घटनास्थल से पुलिस ने एक टोपी बरामद की थी, जिसे घटना का मुख्य सुराग माना जा रहा था।
मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर एएसपी कटड़ा की अध्यक्षता में सिट का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को कसबे के ही एक क्षेत्र से उस समय दबोच लिया जब वह अपने आपको पुलिस वाला बताकर किसी के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से मिली टोपी की आरोपी पवन के परिवार के सदस्यों से पहचान कराई गई।
आरोपी के घर के सदस्यों ने बताया कि टोपी पवन की है। इसके बाद आरोपी ने जुर्म कबूल कर दिया।
इसके बाद उसने अपने अन्य साथियों मदन लाल निवासी कांजली रियासी, राजेंद्र कुमार निवासी ग्रा मोड़ रियासी और प्रसाद सिंह उर्फ पुरुषोत्तम निवासी गंदाली पनासा के वारदात में शामिल होने की बात बताई।
साथ ही बताया कि सभी ने बच्ची से तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की मौत हो गई।
आरोपियों ने कबूल किया उन्होंने बच्ची को नींद की दवाई देते हुए तीन दिन तक कार में रखा था। आरोपी पवन की निशानदेही के बाद एसडीपीओ कटड़ा अशोक शर्मा और एसएचओ कुलदीप कृष्ण की टीम ने छापेमार कर सभी आरोपियों को दबोच लिया।
एसएसपी ने बताया कि कि चारों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
उन्होने कहा कि आरोपी राजेंद्र पहले भी दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुका है। पवन कुमार नशे का कारोबार करने सहित हत्या का मामले में सजा काट चुका है। आरोपी मदन भी कई मामलों में सजा काट चुका है।