फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   raod accident udhampur jammu news

उधमपुर में दो सड़क हादसों में एक की मौत

विज्ञापन
raod accident udhampur jammu news
उधमपुर में हादसे के बाद कार की हालत। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर दो वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर एक घायल को जीएमसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना टिकरी के बिकल गाला इलाके में हुई, जहां बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे रियासी से उधमपुर की तरफ जा रही आल्टो कार नंबर जेके02यू-9268 जैसे ही बिकन गाला इलाके में पहुंची तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और किनारे पर पलट गई। कार के पलटने पर 25 वर्ष के दीपक निवासी कटड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केसो देवी पत्नी शंकर दास, संजय कुमार पुत्र शंकर दास और सुनीता देवी पत्नी संजय कुमार सभी निवासी अरनास रियासी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी दुर्घटना सुबह करीब मंथल इलाके में हुई, जहां स्विफ्ट कार नंबर जेके14ई-1661 को तेज रफ्तार में पीछे से मोटरसाइकिल नंबर जेकेे4बी-0968 ने टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार मोहम्मद तारीक पुत्र अहमद दीन निवासी बांसा मोड़ टिकरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत पीएचसी टिकरी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed