फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Strike, Garbage, Shopkeepers Face Problems

Udhampur News: गंदगी न उठने से दुकानदारों का कामकाज हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
Ramnagar, Strike, Garbage, Shopkeepers Face Problems
रामनगर। बस अड्डे पर फैला कूड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। कस्बे के बस अड्डे पर लगे कूड़े के ढेर से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे रेहड़ी धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका के अस्थायी कर्मचारियों सहित स्थायी कर्मचारी अलंबित मांगों को लेकर पिछले आठ दिन से हड़ताल पर हैं।
दुकानदारों ने बताया कि गंदगी के कारण दुकानों पर कोई भी ग्राहक नहीं आ रहा है। हमारा कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दुकानदारों को पेश आ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा। सरकार भी सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द अस्थायी सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन

----
बस अड्डे पर आठ दिन से गंदगी के कारण दुर्गंध फैली हुई है। बस अड्डे पर गंदगी के कारण दुकानदार भी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। सरकार को जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को मानकर जल्द हड़ताल समाप्त करवानी चाहिए। -जुगल डोगरा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

---
2. दुकानदार काम तो कर रहे हैं लेकिन बस अड्डे पर दुर्गंध होने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। गंदगी के कारण कारोबार प्रभावित हो चुका है सरकार जल्द अस्थायी सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगें जल्द पूरी करें। - मंजीत सिंह, दुकानदार
--
बस अड्डे पर लगी रेहड़ियों के संचालक भी कूड़े के ढेर से परेशान हो चुके हैं। सरकार कड़ा संज्ञान लेकर अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त जल्द करें।
- सूरम चंद, प्रधान, रेहड़ी-फड़ी यूृनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed