{"_id":"69fe482a76bfac14a40f7311","slug":"ramnagar-dudu-bus-service-udhampur-news-c-202-1-udh1002-135696-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छह माह बाद रामनगर-डूडू बस सेवा बहाल, बचेगा समय-धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छह माह बाद रामनगर-डूडू बस सेवा बहाल, बचेगा समय-धन
विज्ञापन
रामनगर। करीब छह माह से बंद पड़ी रामनगर-डूडू बस सेवा शुक्रवार से बहाल हो गई है। बस सेवा बंद रहने के कारण डूडू, लाट्टी और बसंतगढ़ के लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब बस शुरू होने से ग्रामीणों और यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीण नरेश ललहाल, दिलीप कुमार, कुलदीप सिंह, संसार चंद, संजय कुमार, राम मूर्ति, गिरधारी लाल और पूनू राम ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार परिवहन विभाग को अवगत करवाया था। अब विभाग ने बस सेवा को शुरू करवा दिया जिससे बड़ी राहत मिली है। बस बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत विद्यार्थियों, कर्मचारियों, मरीजों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही थी। रामनगर से डूडू के लिए केवल एक ही यात्री बस सेवा संचालित होती है और वह भी बंद होने के कारण लोगों को मजबूरन उधमपुर के रास्ते रामनगर पहुंचना पड़ता था। इससे समय और पैसा बर्बाद हो रहा था। कई बार निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।
ग्रामीणों ने परिवहन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में बस सेवा बंद हुई तो आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जरूरत पड़ने पर डूडू-लाट्टी-बसंतगढ़ मार्ग को बंद कर प्रदर्शन किया जा सकता है।