फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ramnagar, Auto Overloading, life in Danger, Ramnagar-basantgarh Route

Udhampur News: जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर यात्री, परिवहन विभाग मौन

विज्ञापन
Ramnagar, Auto Overloading, life in Danger, Ramnagar-basantgarh Route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। रामनगर के ग्रामीण इलाकों में चलने वाले यात्री ऑटो में ओवरलोडिंग जारी होने से जहां यात्रियों की जान जोखिम में है वही ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
रामनगर बसंतगढ़ मार्ग तथा अन्य मार्गों पर चलने वाले यात्री ऑटो शाम के समय चालक द्वारा वाहन के पीछे यात्री लटक कर सफर करने के लिए मजबूर हैं। यात्री ऑटो में क्षमता से कई अधिक सवारियां भरी रहती हैं। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में चालक वाहनों के छतों पर भी यात्रियों को बिठाया जाता है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। उल्लेखनीय है बाजारों में आए हुए लोग जब शाम के समय अपने घरों की तरफ रुख करते हैं तो अधिक यात्री होने से चालक यात्री को वाहनों की छतों पर बैठकर मंजिल तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

कई ऐसे ग्रामीण इलाके हैं यहां पर यात्री ऑटो बाज नहीं आ रहे हैं कई बार यात्री ऑटो हादसे का शिकार हुए हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं । इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक वर्ष पहले सभी यात्री ऑटो की छतों को खोल दिए थे कि कोई हादसा ना हो अब कुछ महीने से सभी यात्री ऑटो के चालकों ने दोबारा यात्री ऑटो पर छत बना दिए है। और अब चालक द्वारा यात्रीयो को ऑटो की छतों पर बैठाकर यात्रा करवा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन यात्री ऑटो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करते पुलिस की ओर से कस्बे के थाने के बाहर यातायात की उल्लंघना को लेकर नाका लगाकर कार्रवाई की जाती है लेकिन यात्री ऑटो थाने के बाहर से निकलते हैं और थोड़ी दूर पहुंच कर यात्रियों को छतों पर बिठा देते हैं। वाहनों में लटक कर सफर कर रहे यात्रियों से भाड़े में किसी तरह की कटौती नहीं की जाती उनसे बराबर का किराया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed