{"_id":"5ece98748ebc3e90612ff991","slug":"ramlila-udhampur-news-jmu210831849","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज तिलक के साथ ही बाल रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज तिलक के साथ ही बाल रामलीला का समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। लॉकडाउन में चिनैनी के एक घर से शुरू हुई बच्चों की रामलीला के छोटे-छोटे एपिसोड ने सोशल मीडिया पर बाद धमाल मचानी शुरू कर दी है। वहीं, श्रीराम के राजतिलक के साथ ही रामलीला का समापन हो गया। अब एक जून को हर दिन विजन चिनैनी चैनल पर एपिसोड दिखाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला करीब 18 एपिसोड हैं।
लॉकडाउन में जहां सरकार ने डीडी नेशनल पर रामायण को दर्शाया वहीं उससे प्रेरित हो कर चिनैनी कस्बे के पांच बच्चों ने अपने स्तर पर रामलीला शुरू कर दी थी। इसमें व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने बतौर निदेशक भूमिका निभाते हुए बच्चों का सहयोग और मार्गदर्शन किया। बाद में आसपास के और बच्चे भी रामलीला में जुड़ गए। मंगलवार रात को श्री राम के राजतिलक के साथ ही रामलीला का समापन हो गया। व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके द्वारा बनाया गया यू ट्यूब चैनल विजन चिनैनी में हर दिन एक एपिसोड दिखाया जाएगा, जबकि इसके साथ ही वट्सऐप और फेसबुक पर भी लोग रामलीला को देख पाएंगे। इंटरनेट की 2जी स्पीड होने के कारण इसे डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, जिस कारण एक एपिसोड दस से 12 मिनट का होगा।
रामलीला में उनका सहयोग रामलीला क्लब के पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, राकी गुप्ता, अमित गुप्ता, सोनू और अन्य ने किया है। पहले भी सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड़ किए गए हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।