फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ramlila acting

बालकों ने रामलीला से प्रभावित होकर घर में शुरू कर दी रामलीला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
ramlila acting
उधमपुर। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही रामलीला से कुछ बालक इतना ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं कि उन्होंने घरों के अंदर रामलीला का मंचन करना शुरू कर दिया है। कोई राम बन रहा है तो कोई हनुमान कर रावण की लंका जलाने की तैयारी कर रहा है। कोरोना संकट के बीच सुबह व रात को प्रसारित की जा रही रामलीला को शिवांस परिहार, कुशव और अरनव बहुत ही ध्यान से देख रहे हैं और काफी प्रभावित भी हो रही है। शिवांश एडवोकट रंजीत परिहार का बेटा है। इन बालकों को इनके माता पिता बता रहे हैं कि जब वह छोटे होते थे तो इस रामलीला का देखने के लिए एक सप्ताह तक बेसब्री से इंतजार करते थे। रविवार की सुबह इसका प्रसारण होता था तो पूरा परिवार और आसपास के लोग भी इसको देखने के लिए बैठ जाते थे। कुछ दिन जब इन बालकों ने इसको देखा तो काफी प्रभावित हुए और अब इसका मंचन घरों में ही शुरू कर दिया है। अपने परिवार के सदस्यों के सामने इसका मंचन कर रहे हैं। कोई राम बन रहा है तो कोई लक्ष्मण बन कर रावण को ललकार रहा है और कोई तो हनुमान बन कर रावण की लंका में आग लगाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed