फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rally

मोदी ने लोकतंत्र को सही अर्थों में किया पेश, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास

विज्ञापन
rally
उधमपुर। मनवाल में पहुंचने पर पीमएओ मंत्री डा. जितेंद्र का स्वागत करते कार्यकर्ता और मंच में बैठे - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर/मजालता। केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकतंत्र को सही अर्थों में प्रस्तुत किया है जिसमें एक आम व्यक्ति अपनी योग्यता व लोगों के समर्थन के आधार पर उच्चतम सोपान तक पहुंच सकता है। मोदी के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने से देश के आम लोगों का लोकतंत्र के प्रति विश्वास बढ़ा है। वे उधमपुर के मनवाल में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का असली सार यह है जहां एक नवजात शिशु की मां सामाजिक या आर्थिक स्थिति और परिवार के वंश की परवाह किए बिना सपने देखने का विश्वास रखती है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसका बच्चा पदानुक्रम में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकता है। मोदी के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने से भारत की लोकतांत्रिक ताकत और मूल्यों में आम लोगों का विश्वास बहाल हुआ। साथ ही इसने वंशवाद के अंत को भी चिह्नित किया। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान समाज के वंचित वर्गों के लाभ के लिए मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम भाजपा द्वारा तुष्टिकरण के सिद्धांत पर आधारित शासन प्रणाली की स्थापना के लिए छह दशकों के संघर्ष का परिणाम है। मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की एक और खास बात यह है कि उन्होंने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा के इन आठ सालों में सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और अंतिम पंक्ति में खडे़ अंतिम व्यक्ति के विकास को भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पीएमजीएसवाई सड़कों पर तारकोल डालने का काम, उधमपुर में मेडिकल कॉलेज, देविका परियोजना आदि भाजपा सरकार की उधमपुर के लिए बड़ी उपलब्धियां हैं। कहा कि इसके अलावा और भी कई ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में उधमपुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। डॉ. जितेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई हैं, जिससे बहुत से लोग लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली भी निकाली गई
इस मौके पर मनवाल में उनके स्वागत के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया की अध्यक्षता में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें पूर्व विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद और डीडीसी पार्षद अमित शर्मा सहित बीडीसी सदस्यों, पंचों और सरपंचों ने भाग लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उधमपुर। मनवाल में पहुंचने पर पीमएओ मंत्री डा. जितेंद्र का स्वागत करते कार्यकर्ता और मंच में बैठे

उधमपुर। मनवाल में पहुंचने पर पीमएओ मंत्री डा. जितेंद्र का स्वागत करते कार्यकर्ता और मंच में बैठे - फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed