{"_id":"6254713be479c1527077c93a","slug":"rally-udhampur-news-jmu257589528","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकोटिया ने सभा कर बताए केजरीवाल मॉडल के फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनकोटिया ने सभा कर बताए केजरीवाल मॉडल के फायदे
विज्ञापन
उधमपुर: आम आदमी पार्टी नेता बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा निकाली गई रैली तथा जनसभा को संबोधित करते ह
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के बाद सोमवार को उधमपुर पहुंचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने एक रैली के साथ सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनता को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताया, जो कथित तौर पर इस समय दिल्ली में लागू है।
सुबह करीब 10 बजे जम्मू से टिकरी पहुंचे मनकोटिया का उनके कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके साथ ही रैली निकाली गई। मांड, रैंबल, गढ़ी, चोपड़ा शॉप, चिनार, सप्लाई मोड़, टी मोड़, ओमाड़ा मोड़, एमएच चौक, सुभाष चौक, धार रोड से होकर रैली नंद पैलेस पहुंच कर संपन्न हुई। यहां मनकोटिया ने सभा में कहा कि प्रदेश की जनता वर्षों से महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। अब वह बदलाव चाहती है।
उन्होंने कहा कि सरकारों ने युवाओं को रोजगार देने के सपने तो बहुत दिखाए, लेकिन आज तक बेरोजगारी को दूर करने में कामयाबी नहीं मिली। युवा आज भी बेरोजगार हैं। हजारों दैनिक वेतनभोगी स्थायी बनने का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना संकट में बिजली के बिल दोगुने कर घरों में लाखों के बिल भेजे जा रहे हैं। जनता बिलों के तले दबती जा रही है। अब जनता केजरीवाल मॉडल जम्मू कश्मीर में चाहती हैं।
विज्ञापन
कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की दशा बदल दी है। सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। मनकोटिया ने कहा कि उन्हें पैंथर्स पार्टी के साथ हमदर्दी है। लेकिन, अब जिस पार्टी को छोड़ दिया है, उसके बारे में बात करके कोई फायदा नहीं है। इस मौके पर अश्वनी खजूरिया, रवि शास्त्री, तरनजीत सिंह, राज कपूर, आदि मौजूद थे।

उधमपुर: आम आदमी पार्टी नेता बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा निकाली गई रैली तथा जनसभा को संबोधित करते ह- फोटो : UDHAMPUR