फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   rally

नशाखोरी के खिलाफ सड़क पर उतरे 43 स्कूलों को छात्र

विज्ञापन
rally
भद्रवाह में विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली - फोटो : UDHAMPUR
भद्रवाह। कस्बे के शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों के 43 स्कूलों के छात्रों ने वीरवार को ‘धूम्रपान, नशीली दवाओं व शराब विरोधी’ जागरूकता रैली निकाली। सड़कों पर उतरे छात्रों ने युवाओं में ड्रग्स के बढ़ते खतरे के खिलाफ लोगों को जागरूकता किया।
विज्ञापन

रैली का संचालन और नेतृत्व निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सिंह मन्हास, सामाजिक कार्यकर्ता राशिद इकबाल चौधरी और मुजमिल यज्दानी ने किया। इसमें लगभग 1100 विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर भाग लिया। साथ ही सभी नशे के दुष्परिणामों से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को नशाखोरी के खिलाफ जागरूक कर रहे थे। यह रैली भद्रवाह पीजी कॉलेज से शुरू होकर पसरी, मस्जिद मोहल्ला, सदर बाजार, टाकिया चौक, सेरी बाजार, गणपत बाजार और चोबिया लिंक रोड होते हुए नए बस अड्डे कोटली पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व कर रहे नीरज ने कहा कि यह सही समय है कि इस क्षेत्र में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। ज्यादातर लोगों का मानना है कि भद्रवाह क्षेत्र में ड्रग्स और शराब का सेवन कोई बड़ी समस्या नहीं है। लेकिन, इस धारणा को बदलने की जरूरत है। अन्य इलाकों की तरह भद्रवाह में भी ड्रग्स एक बड़ा मुद्दा है। स्थिति ज्यादा बिगड़ने से पहले अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राशिद ने कहा कि नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए कानून लागू करने वाले विभागों विशेषकर पुलिस के बीच बेहतर और तात्कालिक तालमेल की शीघ्र आवश्यकता है। अगर पुलिस और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखते हैं, तो इससे नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी। ड्रग्स और शराब के खिलाफ जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है।

भद्रवाह में विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली

भद्रवाह में विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली- फोटो : UDHAMPUR

भद्रवाह में विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली

भद्रवाह में विद्यार्थियों की तरफ से निकाली गई जागरूकता रैली- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed