{"_id":"61213c518ebc3e7a2b18bf8c","slug":"rakshabandhan-the-festival-of-holy-love-of-brother-and-sister-will-be-celebrated-with-pomp-today-udhampur-news-jmu2420031167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धूमधाम से मनाया जाएगा भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धूमधाम से मनाया जाएगा भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। देविकानगरी में सुबह से लेकर रात तक रौनक छाई रही। बहनों ने बहुत ही प्रेम के साथ अपने भाइयों के लिए राखी व मिठाइयां खरीदी तो वहीं बच्चे व युवा पतंगबाजी के लिए पतंग और डोर की खरीदारी करते नजर आए। मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ देखने को मिली है।
रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही महिलाओं और युवतियों का बाजार पहुंचना शुरू हो गया था। बाजार में हर गली व नुक्कड़ में राखियां दुकानों व स्टालों पर सजाकर रखी गई थीं। बहनों ने बहुत ही चाव के साथ भाईयों के लिए राखियां खरीदीं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की राखियां दुकानों में रखी हुई थीं। बच्चों के लिए विशेष तौर पर सुपर हीरो, गुड ब्वॉय, नॉटी ब्वॉय, लाइट राखी रखी गई थी। इनकी कीमत 20 से 100 रुपये तक थी। जबकि इसके अलावा एक थाली वाली राखी भी मौजूद थी। राखियों की दुकानों के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी गई। कुछ मिठाइयों की दुकानों पर तो ग्राहकों को कतार में लगकर मिठाइयां खरीदनी पड़ीं।
रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए मिठाई की दुकानों पर हर तरह की मिठाइयां उपलब्ध थी। बहनें जहां अपने भाइयों के लिए राखी व मिठाइयां खरीदने में दिनभर व्यस्त रहीं, वहीं बच्चे व युवा रक्षाबंधन पर पतंगबाजी की तैयारियों को लेकर व्यस्त रहे। युवाओं व बच्चों ने जमकर अपनी पसंद की पतंग व मांजा की खरीदारी की और शाम को पतंगबाजी का आनंद भी उठाया। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में रौनक लगी रही। शाम के समय तो बाजार में इतनी अधिक भीड़ जमा हो चुकी थी कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कई बार जाम की समस्या सामने आई। वहीं, त्योहार को देखते हुए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। हर चौक व चौराहे पर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए रहे।