फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rakshabandhan preparations are in full swing in Udhampur, there is an increase in the market

उधमपुर में रक्षाबंधन की तैयारियों जोरों पर, बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
Rakshabandhan preparations are in full swing in Udhampur, there is an increase in the market
उधमपुर। भाई-बहन के प्रेम को समर्पित पर्व रक्षाबंधन को लेकर उधमपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिल रही है, जिस कारण कारोबारियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने विभिन्न डिजाइन की राखियों से दुकानों को सजाया है। वहीं, बच्चों व युवाओं को रंगबिरंग पंतग आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहार को कुछ ही दिन शेष हैं। जहां बहनें भाइयों के लिए रंगबिरंगी राखियां खरीदने में व्यस्त हैं वहीं भाई भी बहनों के लिए आकर्षक उपहारों के साथ ही पतंगबाजी के लिए पतंग खरीद रहे हैं। गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर पतंगबाजी का भी खास महत्व है। रक्षाबंधन पर बच्चों एवं युवाओं की ओर से छतों पर डीजे आदि लगाकर जमकर पतंग उड़ाई जाती हैं। इस बार भी बच्चे व युवा पतंगबाजी को लेकर काफी उत्साहित हैं। काफी संख्या में बच्चे व युवा बाजारों में पंतग व डोर खरीदने के लिए पंहुच रहे हैं। इससे दुकानदार भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि मोबाइल व वीडियो गेम के बढ़ते प्रचलन के शुरूआती दौर में जहां पतंगबाजी जैसे उत्सवों को लेकर युवा वर्ग में उदासीनता थी वहीं अब उनमें उत्साह नजर आ रहा है। बीते कुछ सालों में दोबारा से पतंगबाजी के बाजार में उछाल देखा जा रहा है। इस बार भी काफी संख्या में युवा व बच्चे पंतग एवं डोर की खरीदारी कर रहे हैं। लोग राखियों के साथ ही उपहारों व कपड़ों आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed