{"_id":"60f865bc8ebc3e6a5953cf73","slug":"queues-of-vehicles-going-to-the-valley-in-udhampur-udhampur-news-jmu23994135","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर में लगी घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में लगी घाटी जाने वाले वाहनों की कतारें
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मौसम सुहावना होने के कारण इस बार यात्रियों और चालकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। रोके गए वाहनों को पुलिस ने रात तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया। पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद ही जाने की अनुमति मिली।
गौरतलब है कि मौसम के खराब होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन दिन से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। मंगलवार को रामबन में विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राजमार्ग करीब आठ घंटे तक बंद रहा था। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को रवाना किया था। इसके बाद श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को रवाना किया गया था। ट्रकों को पुलिस ने मंगलवार को ही उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया था।
बुधवार को मरम्मत के कार्य के चलते राजमार्ग बंद रहा और उधमपुर में रोके ट्रकों को दूसरे भी घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली। उधमपुर में जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टल बालियां और मांड सहित अन्य कई इलाकों में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया है। जखैनी इलाके में कुछ यात्री वाहनों को रोका गया था। जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दी। पटनीटाप जाने वाले यात्रियों को होटल में बुकिंग होने पर ही जाने की अनुमति दी गई। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होने पर मौसम सुहावना था। इससे यात्रियों और चालकों को काफी राहत मिली। यात्रियों और चालकों ने अपना ज्यादा समय वाहनों से बाहर निकल कर बिताया।