फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

11वीं में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों ने धार रोड बंद कर की नारेबाजी

विज्ञापन
protest
उधमपुर: डीसी दफ्तर के बाहर द रोड बंद कर प्रदर्शन करते हुए 11वीं कक्षा के फेल हुए छात्र. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। 11वीं में अनुत्तीर्ण किए जाने के विरोध में मंगलवार को सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर और हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के विद्यार्थियों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान धार रोड बंद किया और शिक्षा विभाग व जेके बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे दोनों स्कूलों के विद्यार्थी डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचे और मार्ग बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मार्ग के बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की छात्रा सोनाली देवी, सुहाना भगत, आदि ने बताया कि इस बार जेके बोर्ड ने बहुत गलत तरीके से परीक्षा परिणाम निकाला है। जो बच्चे पढ़ने में अच्छे थे, उनको अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। जबकि, जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर थे, उनको अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर दिया है।
विज्ञापन

बताया कि सोमवार को सभी अपनी परेशानी लेकर प्रिंसिपल के पास गए, लेकिन प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया गया। स्कूल की 200 छात्राओं को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। जो छात्राएं 10वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुई थीं, उनको भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। आधे से ज्यादा शिक्षा सत्र कोरोना काल में गुजरा, और कक्षाएं ऑनलाइन चलीं। कई छात्राएं ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं ले पाईं। लेकिन, परीक्षा ऑफलाइन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मांग है कि सबको उत्तीर्ण किया जाए और 12वीं में प्रवेश दिलाया जाए। हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी के सन्नी कुमार ने कहा कि उसकी सभी परीक्षाएं अच्छी हुई थीं। पूरी उम्मीद थी कि इस बार वह बहुत अच्छे नंबर से उत्तीर्ण होगा। लेकिन, परिणाम ने हैरान कर दिया। बोर्ड को अपनी गलती सुधारकर नए सिरे से परिणाम निकालने चाहिए। इस दौरान धार रोड पर यातायात बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed