फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

सरथल मार्ग की हालत खस्ता, स्थानीय लोगों ने राजमार्ग बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
फोटो..और.....किश्तवाड़ में सरथल मार्ग को लेकर नेशन हाईवे पर प्रदर्शन करते सरथल के लोग - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। सरथल इलाके के लोगों ने सोमवार को हस्ती मार्ग पर किश्तवाड़-बटोत हाईवे को लगभग पांच घंटे तक बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग रखी कि हस्ती से सरथल माता के दरबार तक सड़क की हालत ठीक करें और उस पर तारकोल बिछाएं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी स्थानीय निवासियों ने इसी मांग को लेकर प्रदर्शन किया था, जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए दो-तीन किमी तक गांव अग्राल सरथल में तारकोल डलवाया था। परंतु बाद में काम फिर से बंद हो गया। इस पर सोमवार सुबह लोग एकत्र हुए और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

मौके पर एसीआर वरुण चाढ़क और तहसीलदार प्रमोद कुमार पहुंचे और लोगों को समझाने लगे। इस संबंध में उन्होंने आश्वस्त किया कि उपायुक्त कोई ठोस कदम उठाएंगे। उसके बाद प्रदर्शन रुका। प्रदर्शन में सभी सियासी पार्टियों से जुड़े लोग शामिल हुए। उनका कहना था कि लगभग 10 किमी तक मार्ग की हालत इतनी खस्ता है कि यात्री व स्थानीय लोग इस पर सफर करने से डरते हैं। वाहनों की हालत भी खराब हो जाती है। हादसे का डर भी लगा रहता है। एसीआर ने कहा कि एक माह में इस मार्ग को ठीक किया जाएगा।

फोटो..और.....कर श्तवाड़ में सरथल मार्ग को लेकर नेशन हाईवे परश प्रदर्शन करते सरथल के लोग

फोटो..और.....कर श्तवाड़ में सरथल मार्ग को लेकर नेशन हाईवे परश प्रदर्शन करते सरथल के लोग- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed