{"_id":"62bdf391fcf0e713812e9b46","slug":"protest-udhampur-news-jmu263029335","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या को लेकर बट्टलवालियां के लोगों का जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या को लेकर बट्टलवालियां के लोगों का जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: बट्टल बालियां क्षेत्र में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग ने किया प्रदर्शन.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। पेयजल समस्या को लेकर बट्टलबालियां इलाके में लोगों ने पानी के खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होेंने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेयजल किल्लत के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। काफी समय से वह बावलियों से पानी ढोकर गुजारा कर रहे हैं, लेकिन अब बावलियों का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है, जिससे बावली पर नंबर लगाकर पानी भरना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ता है। पूरे इलाके में पेयजल की गंभीर किल्लत पैदा हो गई है। लेकिन, जल शक्ति विभाग उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
क्षेत्र के पंच पुरुषोत्तम लाल ने कहा कि इलाके में जल संकट गहरा गया है। अब तक बावलियों से पानी भरकर काम चला रहे थे, लेकिन अब इनका पानी भी लगभग सूख गया है। लोगों को सुबह से रात तक कतार में लगकर पानी भरना पड़ रहा है। जबकि, विभाग कई कई महीने उनके इलाके में जलापूर्ति नहीं करता। कई बार अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
वहीं, पुष्पा देवी व अन्य महिलाओं ने कहा कि पानी को लेकर क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। सुबह चार बजे आकर बावली पर पानी लेने के लिए कतार में लगते हैं, और रात को नंबर आता है। इससे उनका पूरा दिन पानी का प्रबंध करने में निकल जाता है। अब बावली का जलस्तर और भी नीचे चला गया है। अगर यह बिल्कुल सूख गई तो लोगों को पानी खरीद कर पीना पडे़गा। विभाग इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन से मांग है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए, अन्यथा उन्हें उग्र प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पडे़गा।