{"_id":"62acbd280f11292f8f3f3a8f","slug":"protest-udhampur-news-jmu262144054","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान खुलने के विरोध में जगानूवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान खुलने के विरोध में जगानूवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उधमपुर: जगानू में वाइन शॉप खोलने को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जगानू में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित शराब की दुकान लड़कियों के स्कूल व मंदिर के पास है। इसलिए, वे इसका विरोध कर रहे हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप नेता अश्वनी खजूरिया ने कहा कि शराब की दुकानें खोलते वक्त जनता की राय नहीं ली जा रही है। स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास दुकानें खोलने से लोगों में भारी आक्रोश है। जगानू में प्रस्तावित शराब की दुकान खोलने से पहले आसपास के लोगों से सलाह तक नहीं की गई। नायब तहसीलदार ने गलत रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंप दी है। इसके कारण लोगों में भारी रोष है।
वहीं, आप नेता प्रीति खजूरिया ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है, लेकिन शिक्षा संस्थानों के पास शराब की दुकान खोलने को बढ़ावा दे रही है। सरकार को आबकारी विभाग से बड़ा राजस्व मिलता है। यही कारण है कि शराब की दुकानों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है, और समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए, स्कूलों और मंदिरों के पास शराब की दुकानें न खोली जाएं। मौके पर जगानू के पंच, सरपंच और महिलाएं भी उपस्थित रहीं।