{"_id":"6269a017c8e9ba260c5d5b74","slug":"protest-udhampur-news-jmu2587035122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के अघोषित कटो से परेशान लोगों ने दिया धरना किया प्रदर्शन ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के अघोषित कटो से परेशान लोगों ने दिया धरना किया प्रदर्शन ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। बिजली के अघोषित कटौती से परेशान स्थानीय लोगों व व्यापारियों ने बुधवार को विभाग व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि यदि बिजली समस्या सेे जल्द निजात नहीं दिलाई गई तो वह लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों व व्यापार मंडल के सदस्यों ने बुधवार को भी बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद रोष रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और वहां पर भी धरना दिया। लोगों ने कहा कि करीब दो माह से बिजली की समस्या बरकरार है। नवरात्र व रमजान में बिजली की कटौती से आम जनता परेशान हो गई है। रात को भोजन करने के दौरान बिजली बंद हो जाती है। बीते कुछ माह से बिजली विभाग का यह रवैया चल रहा है। जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
दुकानदारों का काम बिजली पर निर्भर है और दिनभर उनका काम प्रभावित होता है। जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक बिजली समस्या हल नहीं होगी, तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या पर प्रशासन मौन क्यों है। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम परवेज अहमद नायक ने कहा कि जल्द ही स्थानीय लोगों व विभाग के साथ एक बैठक की जाएगी। जिसमें एक शेड्यूल लिया जाएगा, ताकि आम जनता परेशान न हो।