फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

सफाई कर्मियों ने दी जम्मू में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

विज्ञापन
protest
उधमपुर। एक महीने का समय खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वीरवार को सभी कर्मचारियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नप कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने 16 अप्रैल से जम्मू में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रदेश उपप्रधान डेविड ने बताया कि वह अपनी वास्तविक मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष करते आ रहे हैं। बीते माह भी धरने प्रदर्शन किए थे, जिसके बाद प्रमुख सचिव ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांग था। इसके बावजूद उनकी किसी भी मांग को अब तक पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों की तरह कर्मचारियों को न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा सभी अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति प्रदान करने और सफाई कर्मचारियों के नए पदों का निर्माण करना है। ये सभी मांगें वास्तविक हैं, इसलिए सरकार को इन्हें जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए था। लेकिन, सरकार इनकी लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अब सभी कर्मचारी मिलकर 16 अप्रैल को जम्मू में प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद सभी गवर्नर हाउस की तरफ पैदल मार्च निकालेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर उनके किसी कर्मचारी को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पूरे कार्यक्रम में नगर निगम तथा लोकल बॉडी का पूरा समर्थन रहेगा। इसमें कश्मीर संभाग के भी तमाम सफाई कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed