फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

रोहिंग्या जम्मू के लिए इस समय सबसे बड़ा खतरा

विज्ञापन
protest
उधमपुर: एकजुट जम्मू के सदस्य रंगिया बांग्लादेशियों को जम्मू से बाहर निकालने के लिए प्रदर्शन करत? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जम्मू संभाग से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बाहर निकालने की मांग को लेकर इकजुट जम्मू की उधमपुर इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया। साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी छेड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोहिंग्याओं के कारण जम्मू में माहौल खराब हुआ है। कई बार ये लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन

सुबह जिला प्रधान अजय सिंह सैनी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। साथ ही रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान ने कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी मौजूदा समय में जम्मू के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। अगर इनको बाहर नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में इसके और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार इनको बाहर निकालने के लिए कार्रवाई करने के दावे किए हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि अभी तक इनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जम्मू में हर तरह की मूलभूत सुविधाएं इन्हें मिल रही हैं। इनको मुफ्त में बिजली व पानी दिया जा रहा है। जबकि, जम्मू के लोग अगर एक महीना बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते हैं तो दूसरे महीने उनकी बिजली काट दी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जम्मू में इनकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह सभी के लिए चिंता का विषय है। इसको लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। आज इस अभियान के तहत उधमपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में इस अभियान को और भी तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुभाष शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed