फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   protest

मंहगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
protest
उधमपुर: अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता. - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। बढ़ती मंहगाई के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से जिला प्रधान वरूण भगत की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इसमें उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए जल्द से जल्द मंहगाई पर काबू पाने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान वरूण भगत ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते आज मंहगाई चरम पर है। लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए भी कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। पेट्रोल, डीजल की कीमतों के साथ ही खाने पीने की घरेलू चीजों के दाम आसमान छू रहें हैं। घरेलू गैस सिलिंडरों से लेकर दाल, सब्जी, चावल व सरसों के तेल के दामों में आए दिन बढोत्तरी की जा रही है। जबकि सरकार इसपर काबू पाने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जनता को लुभावने सपने दिखाकर अब उनपर मंहगाई का इस कदर अतिरिक्त बोझ थोप दिया है कि आम आदमी के लिए अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। जम्मू-कश्मीर में बिजली, पानी के दाम आसमान पर पंहुच गए हैं। जगह जगह टोल लगा दिए गए हैं और इनके रेट भी लगातार बढ़ाए जा रहें हैं। जबकि चुनाव से पहले भाजपा ने इन्हें उखाड़ फेकने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा हैं जो जब विपक्ष में थी तो इनके नेता देश में गैस सिलिंडर के तीन सौ रूपए दाम होने पर सरकार के खिलाफ चुडियां लेकर प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर लेट जाते थे लेकिन आज जब घरेलू गैस सिलिंडर के दाम एक हजार रूपए से ऊपर पंहुच गए हैं। रोजना पेट्रोल-डीजल को मंहगा कर ट्रांसपोर्टर की कमर तोड़ कर रख दी हैं। इसके लिए आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि सरकार जल्द से जल्द अपने तानाशाही रवैये में सुधार कर मंहगाई पर काबू पाने का प्रयास करे नहीं तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर सरकार के खिलाफ चक्का जाम कर उग्र जनांदोलन छेड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed