{"_id":"62168b102e3ed2445c441efe","slug":"protest-udhampur-news-jmu2544496133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल अधिक आने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल अधिक आने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। बिजली बिल अधिक आने पर बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों के लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोरोना के कारण पहले ही परेशानियों से जूझ रहे हैं। अधिक बिल आने के बाद परेशानी दुगनी हो गई है। उपराज्यपाल से अपील है कि मार्च से पहले के बिजली के बिल माफ किए जाएं।
सुबह करीब 11 बजे लोगों ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान मनकोटिया ने कहा कि कई पंचायतों के लोग समस्याएं लेकर उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। लोगों ने कहा कि कई महीनों से रेहड़ी, फड़ी, छोटा दुकानदार, छोटी इंडस्ट्री, किसान व अन्य व्यवसाय से जुड़े लोग अर्थिक तौर पर बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में सरकार बिजली के बिल में बढ़ोतरी कर परेशान कर रही है।
लोगों के ऊपर जल्द भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। विभाग को लोगों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही बिजली बिल भेजने चाहिए। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी देखने को मिला कि जम्मू के अंदर भी व अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानदारों, इंडस्ट्री और आम लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह गलत है। इस मौके पर अमरनाथ मेहरा, शेखर रैना, रमेश कुमार, अतुल मन्हास, मोहिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।