{"_id":"6209580a8df7930300349246","slug":"protest-udhampur-news-jmu253772120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के 12 वर्ष बाद भी नहीं डाला गया तारकोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के 12 वर्ष बाद भी नहीं डाला गया तारकोल
विज्ञापन
रामनगर: लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते स्थानीय लोग
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। चिगलीचोरी से खी तक मार्ग की हालत सुधारने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विभाग को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं की गई है।
शिवसेना के तहसील प्रधान राज सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधान ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले विभाग ने चिगलीचोरी से खी तक सड़क का निर्माण किया था। लेकिन, इस पर तारकोल आज तक नहीं डाला गया। दिन गुजरने के साथ मार्ग की हालत भी खराब होती चली गई। मौजूदा समय में मार्ग पूरी तरह बदहाल है।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे नाली न बनाने के कारण जलनिकासी भी नहीं हो रही है। जब बारिश होती है तो पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। मार्ग की हालत इतनी खराब है कि अस्पताल तक पहुंचना भी मुश्किल है। इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस बारे में कई बार विभाग को सूचित कर चुके हैं। अधिकारी हर बार जल्द तारकोल डालने का आश्वासन देते हैं, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।