फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Protest

बेरोजगारों को परियोजनाओं में मिले काम

विज्ञापन
Protest
किश्तवाड़। डीडीसी अध्यक्षा पूजा ठाकुर का दो सप्ताह से धरना जारी है। पहले 12 दिन तक डंगडोरू में धरना दे रही थीं। जब वहां कोई सुध नहीं ली गई तो अब वह तीन दिन से अपने ही कार्यालय परिसर में धरने पर बैठी हैं। जहां बारी-बारी से सियासी व समाजी नेता उनके समर्थन में आकर बैठते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उन्होंने विकास कार्यों को छोड़ अब बिजली परियोजनाओं में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग उठाई है। साथ ही उन भू स्वामियों को मुआवजा देने की मांग कर रही हैं जो बकाया रह गए हैं। जिसे लेकर कुछ दिन पहले डिवकॉम जम्मू से भी बैठक में बातचीत हुई थी। इसमें कुछ भी फैसला निकल कर नहीं आया था। इसके बाद वह मौके पर रोईं भी थीं। फिर यह फैसला लिया कि डंगडोरू के बजाय अब किश्तवाड़ में अपने ही कार्यालय परिसर में धरना दिया जाए। शुक्रवार को उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा उनके पास गए और कहा कि धरना समाप्त करें। परंतु उन्होंने कुछ नहीं सुना। यहां तक कि उनको कहा गया कि लिखित में देंगे कि जो भी मांग है उसे हल कराने में सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जिले में जो भी बिजली परियोजना है उनमें लगभग 50 स्थानीय इंजीनियरों की सूची भी कल जारी कर दी गई है। इसके अलावा पक्कल-डूल पावर प्रोजेक्ट में तैनात जय प्रकाश लि. ने भी 77 नए विभिन्न पदों के लिए आवेदन निकाल दिया है। अब डीडीसी अध्यक्ष किस विषय को लेकर अड़ी हैं कि मैं दिल्ली तक जाऊंगी, धरना जारी रखूंगी, क्या सियासत है, जिले में इस संबंध में कई बातें उठ रही हैं। क्योंकि वह जिस पार्टी से वह हैं उनके कई नेताओं के इन परियोजनाओं में ठेकेेदारी है। यहां तक कि उनके पति को भी ठेका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इक जुट जम्मू के जिला प्रधान मनीश्वर ने भी धरने का समर्थन किया और वह भी धरने में बैठे। उनका कहना है कि स्थानीय युवाओं के हम भी साथ हैं, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed